Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर गूंजा ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का संदेश, 50 सफाई मित्रों का सम्मान

मथुरा। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का संदेश देते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

वार्ड संख्या 49 डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने वार्ड संख्या 49 एवं 35 में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले 50 सफाई मित्रों को सम्मानित किया। सफाई मित्रों को साफा, पटका, ग्लव्स, मास्क और लड्डू वितरित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जिस भावना के साथ देशवासियों ने भारत छोड़ो आंदोलन का संकल्प लिया था, उसी भावना के साथ अब शहर से गंदगी छोड़ने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्रों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

Previous News

पंजाब में कांवड़ यात्रियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 की मौत - ड्राइवर फरार

Next News

राया कट पर डीएम-एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों से की बातचीत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा