Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पंजाब में कांवड़ यात्रियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 की मौत - ड्राइवर फरार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने कांवड़ यात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिसमें तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कांवड़ यात्रियों का समूह उत्तराखंड के गंगोत्री से पवित्र जल लेकर पंजाब के फरीदकोट लौट रहा था। इसी दौरान करीब रात 2:15 बजे सड़क पर पैदल जा रहे कांवड़ यात्रियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान महिंदर पाल उर्फ गगन, दीपक कुमार और जगदीश मित्तल उर्फ कालू के रूप में हुई है। तीनों फरीदकोट के रहने वाले थे। घायल कांवड़ यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ यात्रियों और लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर धरना देकर आरोपी कार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके से कार की नंबर प्लेट बरामद कर ली है और वाहन तथा चालक की तलाश की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

बारामती एयरपोर्ट पर धड़ाम से उतरा ट्रेनर प्लेन, क्रैश लैंडिंग से मचा हड़कंप

Next News

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर गूंजा ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का संदेश, 50 सफाई मित्रों का सम्मान