Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, SIT ने JP कंपनी के कर्मचारी को पकड़ा

चमोली। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो लामबगड़ स्थित जयप्रकाश (JP) कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार बद्रीनाथ में JP कंपनी की ओर से अलकनंदा नदी के जलस्तर की निगरानी का काम करता था। वह चढ़ावे की गिनती के दौरान भी वहां मौजूद रहता था। एसआईटी ने जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि 2 जुलाई को बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद एसआईटी ने जांच शुरू की।

इस मामले में इससे पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसआईटी की कार्रवाई के बाद अब तक JP कंपनी से जुड़े तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच अभी जारी है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Previous News

वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास पेड़ के नीचे मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

Next News

8 फीट 10 इंच लंबे बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज