Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास पेड़ के नीचे मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

वृंदावन में रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। बताया जा रहा है कि वह स्थानीय निवासी नहीं था और पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कबाड़ बीनते हुए दिखाई दे रहा था। सुबह पेड़ के नीचे उसका शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Previous News

उत्तराखंड में नकली पनीर-घी पर सरकार का शिकंजा, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

Next News

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, SIT ने JP कंपनी के कर्मचारी को पकड़ा