Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस - 7 की मौत, 11 घायल

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़-चंबा मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों में बस चालक और कंडक्टर समेत अन्य यात्री शामिल बताए गए हैं।

हादसे की सूचना के बाद हिमाचल सरकार और प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Previous News

रिटायर्ड फौजी की बाइक फिसली, डंपर के पहियों के नीचे आने से मौके पर मौत

Next News

उत्तराखंड में नकली पनीर-घी पर सरकार का शिकंजा, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक