Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिटायर्ड फौजी की बाइक फिसली, डंपर के पहियों के नीचे आने से मौके पर मौत

महावन में शुक्रवार शाम करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सादाबाद रोड पर डंपर को ओवरटेक करते समय एक मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई। बाइक सवार रिटायर्ड फौजी डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव सराय दाऊद निवासी 45 वर्षीय रिटायर्ड फौजी विक्रम सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह मोटरसाइकिल से मथुरा टाउनशिप स्थित कृष्णा पुरम कॉलोनी जा रहे थे। महावन में सादाबाद रोड का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर खुदाई कर गिट्टियां डाली जा रही हैं। इसी दौरान पैंठ के समीप गिट्टियां लेकर जा रहे डंपर को विक्रम सिंह ओवरटेक कर रहे थे। अचानक उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गए।

हादसे में विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान योगेश गौतम के अनुसार, विक्रम सिंह मथुरा टाउनशिप के कृष्णा पुरम कॉलोनी में रहते थे और पावर हाउस औरंगाबाद में कार्यरत थे।

थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

आगरा के ताजगंज में धंसी सड़क, फंसा मेटाडोर - सपा नेता बोले- यही है विकास की हकीकत!

Next News

हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस - 7 की मौत, 11 घायल