बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी; जल्द समाधान की मांग
मथुरा। गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव ने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर कई दिनों से भरे गंदे पानी के कारण बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि छात्र-छात्राओं को घुटनों तक पानी में होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है। गंदे पानी के कारण बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। अभिभावकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को सुरक्षि