Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
60 फीट गहरे कुएं में गिरी भैंस, 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाली गई

नगरिया गांव में ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त मेहनत रंग लाई, जेसीबी और रस्सियों की मदद से बचाई जान

मथुरा। मथुरा जनपद के शेरनी क्षेत्र के भैंस कुआं नगरिया गांव में गुरुवार को एक भैंस के करीब 60 फीट गहरे कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भैंस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर जेसीबी मशीन, मजबूत रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और अभियान में सहयोग किया। भैंस को बाहर निकालने के बाद उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले और असुरक्षित कुओं को सुरक्षित कराने की मांग भी उठाई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Previous News

गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चों की मुसीबत, गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर

Next News

मथुरा जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार