Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में झमाझम बारिश का कहर, विशाल बरगद का पेड़ गिरा; तीन गाड़ियां दबीं

दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या खड़ी हो गई। इसी दौरान पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बारिश के कारण एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में तीन वाहन आ गए।

पेड़ गिरने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी चपेट में आए वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई प्रमुख मार्गों पर जाम के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में भी भारी बारिश से कई सड़कें जलमग्न हुईं और यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आगे भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जलभराव वाले इलाकों और पेड़ों के आसपास लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Previous News

शावक की मौत के बाद आक्रामक हुई मादा भालू, सगे भाई-बहन की मौत; तीसरी बहन गंभीर घायल

Next News

वृंदावन में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, सड़कें बनीं तालाब; श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें