Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शावक की मौत के बाद आक्रामक हुई मादा भालू, सगे भाई-बहन की मौत; तीसरी बहन गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मादा भालू के हमले से एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला-लारगांव इलाके की है। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हलाल खोर जुर्री खेत के पास मौजूद थे, तभी अचानक मादा भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर बहन चमरीन बाई उन्हें बचाने पहुंचीं, लेकिन भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई।

दोनों को बचाने के लिए उनकी तीसरी बहन खोरीन बाई भी मौके पर पहुंचीं। इस दौरान भालू ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले मादा भालू के शावक की मौत हुई थी और इसके बाद उसके आक्रामक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह ग्रामीणों की धारणा है। घटना के बाद विशेषज्ञ टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद भालू को बेहोश कर काबू में किया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल व खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

Previous News

हरियाली तीज, हर घर तिरंगा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

Next News

दिल्ली में झमाझम बारिश का कहर, विशाल बरगद का पेड़ गिरा; तीन गाड़ियां दबीं