Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाली तीज, हर घर तिरंगा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

मथुरा। हरियाली तीज, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।

विशेष रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा-वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। पर्वों के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने हरियाली तीज, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 
 
Previous News

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम अविनाश सिंह सख्त, डॉक्टरों-कर्मचारियों को दी चेतावनी

Next News

शावक की मौत के बाद आक्रामक हुई मादा भालू, सगे भाई-बहन की मौत; तीसरी बहन गंभीर घायल