मथुरा। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ मथुरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना जैत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 258 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त की रात करीब 11:44 बजे जैत पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्वोदय इंटर कॉलेज से करीब 50 मीटर पहले कच्चे रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरधारी पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम चौमुहां, बिहारी जी मंदिर के पास, थाना जैत, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 258 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैत में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 536/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार भाटी, उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी और कांस्टेबल बोबेश कुमार शामिल रहे।मथुरा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में 258 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार