Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में हत्या के प्रयास के मामले में 3 वांछित गिरफ्तार, ढाबे से मांट पुलिस ने दबोचा

मथुरा। थाना मांट पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डागोली-पानीगांव रोड स्थित एक ढाबे पर कार्रवाई कर तीनों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त की रात करीब 10:25 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने डागोली-पानीगांव रोड स्थित ढाबे पर दबिश दी। यहां से भीमसेन पुत्र मोहर सिंह (35), सत्यवीर पुत्र मोहर सिंह (23) और मोहर सिंह पुत्र सोनपाल (65) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी ग्राम नगला हिमायूं, थाना मांट क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी थाना मांट में दर्ज मुकदमा संख्या 149/2026 में वांछित चल रहे थे। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 351(3) और 117(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोप शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, अवधेश कुमार, मोहरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मधुवेन्द्र कुमार और कांस्टेबल आजाद शामिल रहे।मांट में हत्या के प्रयास के 3 वांछित गिरफ्तार, ढाबे पर पुलिस ने दी दबिश

Previous News

मथुरा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई, 258 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

मथुरा में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं तीन मुकदमे