Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में एक्शन मोड में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

शहर की नालियों को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, नगर आयुक्त महोदय श्री ओजस्वी ने राज आज रात्रि 9 बजे FRP कवर के सैंपलों का किया निरीक्षण एवं परीक्षण

मथुरा-वृन्दावन शहर की नालियों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ एवं आकर्षक बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा एक नई पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त महोदय श्री ओजस्वी राज, द्वारा आज रात्रि लगभग 9:00 बजे नगर निगम भूतेश्वर कार्यालय में नालियों को ढकने हेतु मंगाए गए FRP (Fiber Reinforced Plastic) कवर के सैंपलों का निरीक्षण एवं परीक्षण किया गया।

नगर आयुक्त महोदय ने सैंपलों की गुणवत्ता, मजबूती, भार क्षमता तथा उपयोगिता का परीक्षण कर उनकी जांच की। 

शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालियों को पारंपरिक सीमेंट स्लैब के स्थान पर FRP कवर से ढकने से शहर की सुंदरता के साथ में भी इनको ढकने में ज्यादा आसानी होगी क्योंकि FRP कवर ज्यादा ड्यूरेबल होते हैं टूटते नहीं है ज्यादा भारी नहीं होते हैं हल्के होते है।

अवगत हो कि वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले सीमेंट स्लैब अत्यधिक भारी होते हैं, जिन्हें उठाने एवं पुनः स्थापित करने में अधिक समय और श्रम लगता है। साथ ही, बार-बार हटाने एवं लगाने के दौरान टूट जाते हैं, जिससे रखरखाव में कठिनाई आती है।
इसके विपरीत FRP कवर हल्के, मजबूत, अधिक टिकाऊ, जंग एवं मौसम के प्रभाव से सुरक्षित होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक हैं। इनका उपयोग शहर की नालियों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में सहायक होगा तथा रखरखाव कार्य भी अधिक सुगम हो सकेगा।

नगर निगम का उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता वाली आधुनिक तकनीकों को अपनाकर नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुंदर शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है।

Previous News

मथुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला

Next News

घीया मंडी व्यवसाय समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ, वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान