Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को पुष्पांजलि उपवन स्थित जिला कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान को बूथ स्तर से लेकर घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बताई गई।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज और जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे राष्ट्रभक्ति के जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

प्रदेश स्तर पर भाजपा ने 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं और 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाना है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी है।

Previous News

दो अवैध कॉलोनियों पर MVDA का चला बुलडोजर, सड़क-बिजली पोल समेत निर्माण ध्वस्त

Next News

मथुरा में एक्शन मोड में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण