Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
घीया मंडी व्यवसाय समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ, वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

मथुरा। व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घीया मंडी व्यवसाय समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह स्थानीय चित्रकूट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, सीओ सिटी आशना चौधरी, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, तहसीलदार सदर अमित मिश्रा, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजू लाला, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग और रामलीला सभा के महामंत्री मूलचंद गर्ग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में घीया मंडी व्यवसाय समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाकर संगठन और व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर घीया मंडी क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Previous News

मथुरा में एक्शन मोड में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Next News

वृंदावन में तेज बारिश से बिगड़े हालात, बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जलभराव; करंट का खतरा बढ़ा