Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, दोस्त ने घर में घुसकर गला रेता; शव के पास बैठा चलाता रहा मोबाइल

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के दोस्त देवांश पाठक ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में लिया और कथित हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

घटना के समय छात्रा के माता-पिता पारिवारिक काम से अमेठी गए हुए थे। वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर थी। बुधवार दोपहर बड़ी बहन कॉलेज चली गई, इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छात्रा पर चाकू से हमला किया गया। करीब 40 मिनट बाद बड़ी बहन वापस लौटी तो छात्रा का शव कमरे में मिला और आरोपी भी वहीं मौजूद था।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक छात्रा और आरोपी करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और एक ही कॉलेज में BCA की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच छात्रा के अन्य लड़कों से बातचीत करने को लेकर विवाद होता था। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Previous News

कभी भी गिर सकता है स्ट्रीट लाइट के सहारे टिका BSNL का जर्जर खंभा, हादसे का खतरा

Next News

उत्तराखंड में बारिश का कहर: रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा, पानी में डूबा पुल