Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा, पानी में डूबा पुल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अलकनंदा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। रुद्रप्रयाग में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। तेज बहाव के कारण वाल्मीकि बस्ती को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह पानी में डूब गया, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

नदी का पानी अब आसपास के रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंचने लगा है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

भारी बारिश का असर सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा में भारी मलबा आने से कई वाहन मलबे में दब गए हैं। बारिश के अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में आज स्कूल भी बंद रखे गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन राहत और बचाव की तैयारियों के साथ लगातार हालात पर नजर रख रहा है।

Previous News

लखनऊ में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, दोस्त ने घर में घुसकर गला रेता; शव के पास बैठा चलाता रहा मोबाइल

Next News

आगरा कैंट पर तमिलनाडु एक्सप्रेस में सनसनी, ट्रॉली बैग में मिले सड़े-गले मानव अंग