Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राम मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, अब आधार कार्ड से मिलेगा तत्काल आरती पास

अयोध्या। रामलला के दर्शन और आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तत्काल आरती दर्शन पास की नई व्यवस्था शुरू की है। अब श्रद्धालु आधार कार्ड दिखाकर यात्री सुविधा केंद्र से पास प्राप्त कर सकेंगे।

आरती दर्शन के लिए तत्काल पास बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र से जारी किए जाएंगे। पास बनाने की प्रक्रिया रोजाना सुबह 9 बजे शुरू होगी और उपलब्धता के आधार पर पास दिए जाएंगे। पहचान के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड साथ रखना होगा।

नई व्यवस्था के मुताबिक सुबह 4 बजे होने वाली मंगला आरती और सुबह 6 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के लिए एक दिन पहले पास लेना होगा। वहीं रात 9 बजे होने वाली शयन आरती का पास उसी दिन प्राप्त किया जा सकेगा।

ट्रस्ट ने प्रतिदिन रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 तत्काल पास निर्धारित किए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आरती दर्शन के लिए 100 और रेफरल श्रेणी में 75 पास की व्यवस्था पहले से है।

मंदिर में नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के अब तक जारी 2,743 दैनिक पासों की समीक्षा भी की जा रही है। छह महीने की वैधता वाले पुराने पासों के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।राम मंदिर में आरती दर्शन हुआ आसान, आधार दिखाकर मिलेगा तत्काल पास

Previous News

परशुराम शोभायात्रा समिति महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन, रश्मि चतुर्वेदी बनीं जिलाध्यक्ष, ज्योति चतुर्वेदी को जिला प्रभारी की कमान

Next News

राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास खत्म, अब सामान्य कतार से हर श्रद्धालु कर सकेगा दर्शन