Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
परशुराम शोभायात्रा समिति महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन, रश्मि चतुर्वेदी बनीं जिलाध्यक्ष, ज्योति चतुर्वेदी को जिला प्रभारी की कमान

मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा की ओर से बसंत बिहारी जी मंदिर, स्वामी घाट में महिला प्रकोष्ठ के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की महिला टीम में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए रश्मि चतुर्वेदी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और ज्योति चतुर्वेदी को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई पदाधिकारी संगठन को समाज से जोड़ते हुए सेवा, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करें।

समिति के उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि संगठन में सक्रिय रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जो पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय नहीं रहेंगे, उनके स्थान पर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाते हुए समाजहित में लगातार कार्य करना है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति अब केवल शोभायात्राओं के आयोजन तक सीमित नहीं है। समिति समाज के बीच विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक और जनहितकारी गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जा रहे हैं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रश्मि चतुर्वेदी और जिला प्रभारी ज्योति चतुर्वेदी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में पूजा चतुर्वेदी, तनुजा चतुर्वेदी, प्रीति, श्रद्धा, राजकुमारी, संत कुमार, पंडित महेश चतुर्वेदी, ध्रुव, यश, पार्थ और अंश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous News

बलदेव में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर, जांच के बाद बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

Next News

राम मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, अब आधार कार्ड से मिलेगा तत्काल आरती पास