Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा; भारी वाहनों पर रोक, ट्रैफिक डायवर्ट

आगरा। शहर के व्यस्त हरीपर्वत चौराहे के पास सड़क अचानक धंसने से करीब 20 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। घटना स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर सीवर मैनहोल के पास हुई। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट किया गया।

मंगलवार शाम सड़क धंसने के बाद गड्ढा लगातार बढ़ता गया। नगर निगम और संबंधित एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और रात तक मलबा व गिट्टी डालकर गड्ढे को भरने का काम किया। फिलहाल इस रास्ते से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।

प्रारंभिक तौर पर सड़क धंसने के पीछे सीवर लाइन में लीकेज की आशंका जताई जा रही है। यहां करीब 20 फीट गहराई में सीवर लाइन और लगभग 6 फीट गहराई में पानी की पाइपलाइन है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही लाइन को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

सड़क धंसने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वाहनों को सूरसदन से कॉसमॉस मॉल, सेंट पीटर्स रोड और एमडी जैन इंटर कॉलेज की ओर से हरीपर्वत की तरफ निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी मौके पर तैनात किया गया है।

Previous News

बच्चों के विवाद में भिड़ा एक ही परिवार, छतों से बरसाए ईंट-पत्थर; किशोरी घायल, VIDEO वायरल

Next News

मथुरा में सुबह 8 बजे से पहले उठेगा कूड़ा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज का सख्त आदेश