Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बच्चों के विवाद में भिड़ा एक ही परिवार, छतों से बरसाए ईंट-पत्थर; किशोरी घायल, VIDEO वायरल

मथुरा/गोवर्धन। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सौसा में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थरबाजी होने लगी। घटना में एक किशोरी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग मकानों की छतों से ईंट-पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं, जबकि नीचे मौजूद लोग भी एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुई थी। इसके बाद परिवार के बड़े सदस्य भी विवाद में शामिल हो गए और मामला मारपीट व पथराव तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी संज्ञान में लिया है और उसके आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और पथराव में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, आगरा कोर्ट में परिवाद दर्ज

Next News

आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा; भारी वाहनों पर रोक, ट्रैफिक डायवर्ट