Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में सुबह 8 बजे से पहले उठेगा कूड़ा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज का सख्त आदेश

मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर और समयबद्ध बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने निर्देश दिए हैं कि महानगर के सभी डलावघरों और गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पहले कूड़े का उठान हर हाल में पूरा किया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने वार्डों में मौजूद डलावघरों को चिह्नित करने और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक चिह्नित स्थल की सटीक लोकेशन और सफाई की वर्तमान स्थिति का विवरण एक्सेल शीट में तैयार करने को भी कहा गया है, जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त स्वयं करेंगे।

नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी के आदेश भी दिए। कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड के साथ कार्यस्थल पर मौजूद रहने तथा उपस्थिति संबंधी रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सफाई कार्य से जुड़ी कंपनी के प्रतिनिधि को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पहले डलावघरों से कूड़ा उठना चाहिए। निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सुबह 8 बजे से पहले उठेगा कूड़ा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Previous News

आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा; भारी वाहनों पर रोक, ट्रैफिक डायवर्ट

Next News

कांवड़ यात्रा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, CCTV से होगी निगरानी; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी