मथुरा की कोतवाली पुलिस ने कृष्णानगर क्षेत्र में अवैध छुरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मोती मंजिल के सामने स्थित गली से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध छुरी बरामद हुई। आरोपी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध छुरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार 4 अगस्त को रात करीब 1 बजकर 25 मिनट पर मोती मंजिल के सामने स्थित गली से आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद होने का दावा किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र बलदेव शर्मा के रूप में की है। वह दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी स्थित अंबेडकर कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी लोकमन और आरक्षी धीरज सिंह शामिल रहे।