Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 04 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के पहले सोमवार पंचेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

बरेली में सावन के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी स्थित प्रसिद्ध पंचेश्वर नाथ मंदिर में तड़के सुबह से ही हजारों शिवभक्त और कांवड़िये पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, प्रदेश की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी स्थित प्रसिद्ध पंचेश्वर नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ प्रदेश की खुशहाली और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से पेयजल, विश्राम स्थल, प्रसाद वितरण और स्वास्थ्य सहायता सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

इस अवसर पर फरीदपुर के दिवंगत विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कांवड़ यात्रा और सावन के पहले सोमवार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रहे। उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह, क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम और कस्बा प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे।

पूरे दिन पंचेश्वर नाथ मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

Previous News

मथुरा में इनर व्हील क्लब के नए पदाधिकारियों का अधिष्ठापन, तीज उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

Next News

सुबह 8 बजे से पहले हर हाल में उठे कूड़ा सफाई व्यवस्था में दिखी लापरवाही तो होंगी कार्यवाही नगर आयुक्त -ओजस्वी राज