Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
29 अप्रैल को हरदोई में पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, तैयारियां तेज

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री पीएम मोदी हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ने आमजन की सुविधाओं—पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और चिकित्सा व्यवस्था—को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

करीब 36,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे, Meerut से Prayagraj तक लगभग 594 किलोमीटर लंबा है, जो प्रदेश की कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा देगा।

#PMModi #GangaExpressway #HardoiNews #UPNews #BreakingNews #YogiAdityanath #Development #Infrastructure #IndiaNews #Expressway #ViralNews

Previous News

बुलंदशहर में पुलिस-मुठभेड़: 44 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Next News

रास्ता मांगने पर छात्रा से बदसलूकी,सरियों से फोड़ा पिता-चाचा का सिर