Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बुलंदशहर में पुलिस-मुठभेड़: 44 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। धनौरा के पास रजवाहे किनारे हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 4 राउंड फायरिंग हुई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी दीपक उर्फ संजय के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, दीपक पर करीब 44 संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी अजय चौधरी भी पकड़ा गया, जिस पर करीब 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मौके से पुलिस ने एक कार, तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई, जिसे पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

#BulandshahrNews #PoliceEncounter #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #EncounterNews #HindiNews #UPNews #GangsterArrest #ViralNews

Previous News

स्विमिंग पूल और जिम का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण संचालन पर होगी कार्रवाई: सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा

Next News

29 अप्रैल को हरदोई में पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, तैयारियां तेज