Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 3 फर्जी आधार कार्ड और 130 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को शाम करीब 4:45 बजे मुखबिर की सूचना पर गांठौली-देवसेरस बंबा क्षेत्र से देवसेरस निवासी करीब 30 वर्षीय रोबिन पुत्र रशीद को पकड़ा गया।

पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल, तीन कथित फर्जी आधार कार्ड और 130 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ BNS, IT Act और NDPS Act की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी फोटो लगाकर कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था और फर्जी सिम व मोबाइल का इस्तेमाल कर पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक और OTP समेत अन्य तरीकों से झांसे में लेकर साइबर ठगी करता था। आरोप है कि विभिन्न बहानों से लोगों से रकम खातों में ट्रांसफर कराकर अवैध लाभ लिया जाता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में भी मामले दर्ज रहे हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
 
Previous News

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा को लगा 56 भोग

Next News

वृंदावन में संतों पर चिमटा-सरिया और लाठी-डंडों से हमले का आरोप, हत्या के प्रयास में वांछित गिरफ्तार