Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैन 84 मंदिर में चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन, 3.31 लाख में लगी प्रथम कलश की बोली

रिपोर्ट – राजेश सोलंकी

मथुरा। सिद्ध क्षेत्र श्री चौरासी जैन मंदिर में सोमवार को चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुरत्न सागराचार्य जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर धर्म और भक्तिरस से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और मंगल दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और विशिष्टजनों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

चातुर्मास कलश स्थापना के दौरान प्रथम कलश की बोली 3 लाख 31 हजार रुपये में लगी, जिसे आलोक जैन और विवेक जैन ने प्राप्त किया। वहीं कलश स्थापना के माध्यम से करीब 8 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई।

इस अवसर पर आचार्य श्री सुरत्न सागराचार्य जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में चातुर्मास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मशुद्धि, संयम, स्वाध्याय, तप और धर्माराधना का विशेष अवसर है। आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं से चातुर्मास के दौरान अधिक से अधिक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान ‘णमोकार महामंत्र’ और जय-जयकारों से पूरा श्री चौरासी जैन मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

Previous News

BSA कार्यालय पर शिक्षा मित्रों का धरना-प्रदर्शन, स्थानांतरण और वरीयता सूची को लेकर उठाए सवाल

Next News

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा यूपी