Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा यूपी

उत्तर प्रदेश। सावन के पहले सोमवार पर प्रदेशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। काशी विश्वनाथ धाम, लोधेश्वर महादेव, गोला गोकर्णनाथ और बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में भी पांच लाख के करीब शिवभक्त पहुंचे, जबकि गोला गोकर्णनाथ और बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की खबर है। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजते रहे।

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Previous News

जैन 84 मंदिर में चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन, 3.31 लाख में लगी प्रथम कलश की बोली

Next News

भारी बारिश के बीच नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, थमा ट्रैफिक; 30 मिनट में खुला