Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने ड्यूटी प्वाइंटों का लिया जायजा, 41 प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मथुरा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बिचपुरी पुलिस तिराहा सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया।

हाथरस-मथुरा बॉर्डर पर सोनई रेलवे क्रॉसिंग के पास एसपी ग्रामीण ने अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाहा के साथ समन्वय बैठक भी की। इस दौरान कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूरे मथुरा जनपद को 7 जोन और 44 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं 41 प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं।

कांवड़ यात्री सोरों, सादाबाद, अनूपशहर, वृंदावन और गोवर्धन सहित छह प्रमुख मार्गों से होकर स्थानीय शिवालयों और राजस्थान की ओर जा रहे हैं। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। साथ ही यातायात डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू की गई है, जिससे कांवड़ यात्रियों के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Previous News

सावन के पहले सोमवार पर ‘बम-बम भोले’ से गूंजी कान्हा की नगरी , दूध-गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक

Next News

थैलीसीमिया मुक्त मथुरा के संकल्प के साथ रक्तवीर संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर, 44 लोगों ने किया रक्तदान