Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 03 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के पहले सोमवार पर ‘बम-बम भोले’ से गूंजी कान्हा की नगरी , दूध-गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक

वृंदावन। सावन के पहले सोमवार पर कान्हा की नगरी वृंदावन पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। नगर के ऐतिहासिक गोपेश्वर महादेव और बनखंडी महादेव मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भक्त हाथों में पूजा की थाली, गंगाजल और दूध लेकर सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पंचामृत, दूध और गंगाजल से अभिषेक कर बिल्वपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित किए।

श्रावण मास में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। पूरे दिन वृंदावन के शिवालय ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान रहे।

Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेला संपन्न, रेलवे ने ली राहत की सांस; 8.14 लाख यात्रियों का आवागमन, 3.16 करोड़ की आय

Next News

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने ड्यूटी प्वाइंटों का लिया जायजा, 41 प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम