Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 02 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांवड़ खंडित होने पर भड़का गुस्सा, कांवड़ियों ने कार में की जमकर तोड़फोड़; पुलिस ने संभाले हालात

उत्तराखंड के रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ खंडित होने के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां शनिवार रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह की एक कार से टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर लगने से एक कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद कुछ कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा।

देखते ही देखते मौके पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लाठी-डंडों और हाथों से कार पर हमला किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कार से कांवड़ खंडित हुई थी, उसमें भी कांवड़ यात्रा से जुड़े लोग ही सवार थे।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ युवक कार में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति पर नियंत्रण पाया।

पुलिस के अनुसार, तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले में एक युवक को पकड़ा गया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान के लिए घटनास्थल से जुड़े CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

कांग्रेस महानगर की मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन, संगठन में कई नई नियुक्तियां

Next News

ट्रैक्टर के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, शराब पिलाकर पत्थरों से कुचला; CCTV से खुला ब्लाइंड मर्डर