Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 02 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांग्रेस महानगर की मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन, संगठन में कई नई नियुक्तियां

मथुरा। कांग्रेस महानगर कार्यालय पर रविवार शाम मासिक बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, जनता से सीधे संवाद, स्थानीय जनसमस्याओं और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उन्हें प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखे।

बैठक के बाद हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पंडित नीरज शर्मा का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी बताया जा रहा है।

इस दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पारस गोस्वामी और रामबाबू शर्मा को महानगर महामंत्री, जबकि श्वेता गोस्वामी को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

वहीं धनंजय चौधरी को कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद दल का नेता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और महानगर कार्यालय पर उनका स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों पारस गोस्वामी और धनंजय चौधरी ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।

Previous News

आगरा में नौकरानी ने मां-बहनों संग मिलकर उड़ाए करीब 1 करोड़ के गहने, चार महिलाएं गिरफ्तार; CCTV से खुला राज

Next News

कांवड़ खंडित होने पर भड़का गुस्सा, कांवड़ियों ने कार में की जमकर तोड़फोड़; पुलिस ने संभाले हालात