Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 02 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांवड़ियों की गाड़ी को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, दो घायल; कार छोड़कर चालक फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों के वाहन को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांवड़ियों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो कांवड़िए घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, करीब सात कांवड़ियों का समूह हरिद्वार से दिल्ली के नजफगढ़ जा रहा था। इसी दौरान उनका वाहन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गया। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस मार्ग पर कांवड़ियों के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित बताई गई है। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फॉर्च्यूनर सवार कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया है और वाहन के आधार पर चालक की पहचान व तलाश की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।

Previous News

550 ग्राम सोने की लूट की FIR, पुलिस ने बरामद किया 650 ग्राम सोना; चार आरोपी गिरफ्तार

Next News

पत्नी को पुल से नदी में फेंका, बच गई तो दोबारा जानलेवा हमला; पति और उसका साथी गिरफ्तार