Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 02 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पत्नी को पुल से नदी में फेंका, बच गई तो दोबारा जानलेवा हमला; पति और उसका साथी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में एक महिला की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर उसे नैना नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। नदी में गिरने के बावजूद महिला की जान बच गई तो आरोपियों ने नीचे पहुंचकर उस पर दोबारा हमला किया। घटना के दौरान महिला का तीन वर्षीय बेटा भी मौके पर मौजूद था।

घटना 28 जुलाई की रात सोहागी थाना क्षेत्र की सोनौरी चौकी अंतर्गत नैना नदी पुल की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश का महिला से वर्ष 2022 में प्रेम विवाह हुआ था और दोनों का तीन साल का बेटा है। पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से अलग रह रहे थे और महिला पंजाब में रह रही थी।

महिला अपने बेटे से मिलने शंकरगढ़ आई थी। वापस पंजाब जाने के दौरान ट्रेन छूटने पर उसने पति से प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि पति उसे बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन ले जाने के बजाय नैना नदी के सुनसान पुल पर ले गया, जहां उसका एक साथी पहले से मौजूद था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर महिला को पुल से नदी में धक्का दे दिया।

नदी में गिरने के बावजूद महिला बच गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों नीचे पहुंचे और शराब के धातु के केन से उसके गले पर कई वार किए। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सतीश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Previous News

कांवड़ियों की गाड़ी को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, दो घायल; कार छोड़कर चालक फरार

Next News

‘राम मंदिर पूजन में मोदी जी की सीता कहां थीं?’ प्रमोद तिवारी के बयान पर सियासी घमासान, BJP का पलटवार