Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 234 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

मथुरा में अपराध और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलवर पुल के पास सर्विस रोड से एक युवक को 234 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र श्याम खरे (31 वर्ष) निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना रिफाइनरी, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11:35 बजे चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 234 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल लोकमन सिंह एवं पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा से हालात बेकाबू, छह से ज्यादा शहरों में कर्फ्यू, तीन की मौत

Next News

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद