Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद

मथुरा की वृंदावन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल पुत्र शंकरलाल (30 वर्ष) निवासी आयराखेड़ा, थाना राया, हाल निवासी गुरुकुल स्कूल, वृंदावन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को सिद्धार्थ नगर निवासी कन्हैया ने थाना वृंदावन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी कपिल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके भाई धीरज को शराब पिलाने के बाद गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में थाना वृंदावन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार को गुरुकुल स्कूल वृंदावन के खाली मैदान से आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
Previous News

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 234 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद