Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुणे में मानसून का कहर, सड़क धंसने से हाईवे बंद, वैकल्पिक मार्ग जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मालशेज घाट के करंजाले क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-61 (NH-61) का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क को गंभीर नुकसान पहुंचने और किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाईवे को अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी के निर्देश पर आलेफाटा से खुबी फाटा के बीच वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए हैं। पुणे से मुंबई जाने वाले वाहन तलेगांव, लोणावला और खोपोली मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि अहिल्यानगर से आने वाले वाहनों को नारायणगांव, खेड़, चाकण, तलेगांव एमआईडीसी और लोणावला होकर जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सड़क की मरम्मत और सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है। हाईवे को तभी खोला जाएगा जब संबंधित एजेंसियां इसे पूरी तरह सुरक्षित घोषित करेंगी।

Previous News

हिमाचल में बड़ा हादसा 35 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

Next News

भाई पर भाई की हत्या का आरोप, एसएसपी कार्यालय पहुंची पत्नी