Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हिमाचल में बड़ा हादसा 35 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए आए करीब 35 श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़, जबकि दो अन्य को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Previous News

राजस्थान में थार का कहर, महिला की मौत, दो लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे

Next News

पुणे में मानसून का कहर, सड़क धंसने से हाईवे बंद, वैकल्पिक मार्ग जारी