Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गौ सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग

मथुरा में गौ संरक्षण एवं सम्मान के उद्देश्य से निकाली गई “गौ सम्मान यात्रा” में इस बार अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। इस आयोजन में सनी भारत मंडल प्रभारी एवं मथुरा जिला प्रभारी के साथ-साथ सुनीता बघेल (जिला सचिव, मथुरा) और ब्लॉक प्रमुख का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्र के कई प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

यात्रा की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान के साथ की गई, जिसके बाद यह यात्रा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस दौरान वक्ताओं ने गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और उनके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

सनी भारत मंडल प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। वहीं, सुनीता बघेल ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम में वीरेंद्र तोमर, भोला गौ रक्षक, चंदन सिंह, दर्शन सिंह, विपिन प्रधान, अजीत पहलवान, हरेंद्र सिकरवाल, अनीता, पूनम और सुनीता बघेल सहित बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया, जिससे यह यात्रा जनआंदोलन का रूप लेती नजर आई। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अंत में सभी ने गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Previous News

बरसाना थाने का वार्षिक निरीक्षण, एएसपी ग्रामीण ने दिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Next News

ताजमहल घूमने आए पर्यटक की होटल में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस