Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरसाना थाने का वार्षिक निरीक्षण, एएसपी ग्रामीण ने दिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

मथुरा जनपद के बरसाना थाना परिसर में उस समय अनुशासन और जिम्मेदारी की एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक सजग रहने का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों के कार्यों का आकलन करते हुए उन्होंने "यक्ष" ऐप पर अपराधियों का सत्यापन अद्यतन रखने के निर्देश दिए, जिससे अपराध नियंत्रण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इसके अलावा थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं अन्य वाहनों को नियमानुसार नीलाम करने तथा थाने में मरम्मत और रंगाई-पुताई के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटर और सूचीबद्ध अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विवेचना कक्ष, थाना कार्यालय और मालखाने का भी गहन निरीक्षण किया गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने और सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, लाडली जी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सहित बरसाना पुलिस टीम मौजूद रही। इस निरीक्षण ने पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा देने के साथ सुरक्षा और सेवा के बेहतर तालमेल की झलक पेश की।

Previous News

मथुरा में नशेड़ी युवकों का खौफनाक स्टंट, युवती की क्रेटा कार को मारी जोरदार टक्कर

Next News

गौ सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग