Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ताजमहल घूमने आए पर्यटक की होटल में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

आगरा में ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक का शव होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कर्नाटक का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक ईदगाह स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। बुधवार को होटल के कमरे के अंदर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। यह मामला आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह इलाके का बताया जा रहा है।

Previous News

गौ सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग

Next News

दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात, दुल्हन करती रह गई इंतजार