Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, बोलीं- अलग होने से बेहतर साथ रहना चुना

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। हसनपुर क्षेत्र के धोरिया गांव की तीन सगी बहनें—सरोज, सावित्री और संतोष—ने एक ही युवक विकास उर्फ विक्कू से शादी करने का दावा किया है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

शुरुआत में लोगों ने इसे सोशल मीडिया कंटेंट या रील का हिस्सा माना, लेकिन बाद में तीनों बहनों और युवक ने वीडियो जारी कर कहा कि यह शादी पूरी तरह वास्तविक है। उनका कहना है कि बचपन से वे हमेशा साथ रही हैं और अलग-अलग घरों में शादी होने के बाद एक-दूसरे से बिछड़ना नहीं चाहती थीं। इसलिए उन्होंने आपसी सहमति से एक ही युवक से विवाह करने का फैसला लिया।

तीनों बहनों का कहना है कि उनके परिवार वाले अलग-अलग जगह शादी तय कर रहे थे, लेकिन वे अलग नहीं रहना चाहती थीं। उन्होंने दावा किया कि तीन भाइयों वाला परिवार नहीं मिलने पर उन्होंने एक ही व्यक्ति से शादी कर साथ रहने का निर्णय लिया। वहीं युवक विकास ने कहा कि उसने यह फैसला बहनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया ताकि वे हमेशा साथ रह सकें।

हालांकि, इस शादी को लेकर विवाद भी गहरा गया है। जिस चामुंडा मंदिर में शादी का वीडियो बनाया गया, वहां के पुजारियों ने मंदिर परिसर में ऐसी किसी आधिकारिक शादी से इनकार किया है। वहीं कुछ स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस घटना का विरोध जताया है और इसे परंपराओं के खिलाफ बताया है।

इस मामले ने कानूनी बहस भी छेड़ दी है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक हिंदू पुरुष का एक समय में एक से अधिक महिलाओं से विवाह वैध नहीं माना जाता, इसलिए इस विवाह की कानूनी मान्यता पर सवाल उठ रहे हैं।

 
 
Previous News

लखीमपुर खीरी में कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा फरियादी, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

Next News

कोटा में दो घरों में घुसे ब्लैक कोबरा और 8 फीट का अजगर, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़े गए