Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, सगे मामा और मौसेरे भाई की तलाश में जुटी पुलिस

वृंदावन में एक नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि वारदात को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है और परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के साथ उसके सगे मामा और मौसेरे भाई ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस संबंध में वृंदावन कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। उनका आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

नहर में डूबने से मजदूर की मौत, साइकिल समेत पानी में गिरा

Next News

हनुमान रूप में अनशन पर बैठे समाजसेवी दीपक शर्मा, यमुना प्रदूषण रोकने को सात दिन का आंदोलन