Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नहर में डूबने से मजदूर की मौत, साइकिल समेत पानी में गिरा

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां नहर पार करते समय एक मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत नहर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


घटना रूरा थाना क्षेत्र के हीरानगर गांव की है। जानकारी के अनुसार, धनपत पुत्र श्रीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) नहर बम्बे पर रखे लोहे के गाटर के सहारे साइकिल से नहर पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल सहित नहर में जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान हीरानगर गांव निवासी धनपत के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

कृष्णाशय गुरुकुल एकेडमी में बच्चों को मिल रहा प्रोफेशनल डांस प्रशिक्षण, निखर रही प्रतिभाएं

Next News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, सगे मामा और मौसेरे भाई की तलाश में जुटी पुलिस