Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कृष्णाशय गुरुकुल एकेडमी में बच्चों को मिल रहा प्रोफेशनल डांस प्रशिक्षण, निखर रही प्रतिभाएं

गोवर्धन के जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णाशय गुरुकुल एकेडमी में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभाओं को भी निखारा जा रहा है। यहां प्रोफेशनल ट्रेनर की देखरेख में विद्यार्थियों को विभिन्न डांस शैलियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें।

कृष्णाशय गुरुकुल एकेडमी में छोटे-बड़े सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रोफेशनल डांस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को केवल डांस स्टेप्स ही नहीं, बल्कि ताल, लय, एक्सप्रेशन और अनुशासन की भी बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

एकेडमी में क्लासिकल, बॉलीवुड और फोक डांस की बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की नियमित प्रैक्टिस कराई जाती है। प्रशिक्षक बच्चों की प्रतिभा के अनुसार उन्हें अलग-अलग प्रस्तुतियों के लिए तैयार कर रहे हैं।

एकेडमी के मैनेजर राममोहन लवानिया ने बताया कि डांस बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और टीम वर्क की भावना विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह विशेष डांस क्लास का आयोजन किया जाता है।

वहीं डांस प्रशिक्षक श्याम कौशिक ने बताया कि आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेलों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं और मंच पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Previous News

'आवारापन 2' का धमाकेदार गाना हुआ रिलीज - अरिजीत सिंह ने खत्म किया सस्पेंस

Next News

नहर में डूबने से मजदूर की मौत, साइकिल समेत पानी में गिरा