Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के देवरिया से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक कार्गो शिप पर हुए रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के 22 वर्षीय युवक अभिषेक निषाद की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। भारत सरकार ने भी इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक निषाद, पुत्र कौशल निषाद, मर्चेंट नेवी में नाविक के रूप में कार्यरत थे। वह पिछले महीने 10 जून को मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से 'गोल्डन लियो' (Golden Leo) नामक कार्गो शिप पर सवार हुए थे। रविवार को यह जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से माल लेकर रवाना हुआ था, तभी उस पर मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में अभिषेक की मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट ने फोन पर अभिषेक के पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अब भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अभिषेक का पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग कर रहे हैं।

इस हमले में कुल चार भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर इस हमले पर गहरा विरोध जताया है और कहा है कि नागरिक जहाजों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।

Previous News

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन का कहर, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Next News

जायदाद के लिए बेटे बने हैवान, माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या