Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जायदाद के लिए बेटे बने हैवान, माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति विवाद में दो सगे बेटों ने कथित तौर पर अपने ही माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।यह घटना गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने अपने माता-पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद किरायेदार ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप और रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next News

हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस ने तमंचा और कारतूस किए बरामद