Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े चली गोली, युवक के चेहरे पर लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

हाथरस में वर्चस्व की लड़ाई ने उस समय खूनी रूप ले लिया, जब दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में एक युवक के चेहरे पर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मामला थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है, जहां मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव मिरगामई कट के पास दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोली लगने से विशाल पुत्र राजेश, निवासी गांव अखाईपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चेहरे पर गोली लगने के बाद उसे तत्काल जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल के साथ मौजूद युवक ने बताया कि रविवार को एक पेट्रोल पंप पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद का निपटारा करने के लिए विशाल अपने साथियों के साथ मिरगामई कट पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विष्णु, रोहन और यशु, निवासी नगला आलिया, ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली विशाल के चेहरे पर जा लगी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

Previous News

11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

Next News

अग्निकांड के बाद एलडीए का बड़ा एक्शन 15 लोगों की मौत वाली इमारत पर चला बुलडोजर,